Pm Awas Gramin List check 2026
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) चलाई जा रही है। यह सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2026 तक सभी पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
इस योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों का सर्वे पूरा हो चुका है, उनके लिए अब प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की वेटिंग लिस्ट (Survey List) जारी कर दी गई है। अगर आपने भी सर्वे कराया है, तो आप आसानी से ऑनलाइन अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसे अधिक जानकारी के लिए निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही एक आवासीय योजना है। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का घर नहीं है।
सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक देश के हर गरीब ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित सहायता दी जाती है:
-
घर निर्माण के लिए ₹1,20,000 की सहायता राशि
-
शौचालय निर्माण हेतु स्वच्छ भारत मिशन के तहत ₹12,000
-
मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभग ₹18,000 की मजदूरी सहायता
-
पूरी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मुख्य उद्देश्य
PM Awas Gramin Yojana के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं
-
ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आवास सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देना
-
निर्माण कार्यों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना
-
स्वच्छ सुरक्षित और टिकाऊ आवास का निर्माण सुनिश्चित करना
PM Awas Yojana 2026 के लिए पात्रता
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी जो की इस प्रकार से
-
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
-
परिवार के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए
-
आवेदक या परिवार के किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए
-
परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
-
परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में आता हो
PM Gramin Awas Yojana New List 2026 कैसे चेक करें?
यदि आपने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सेल्फ सर्वे पूरा कर लिया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके वेटिंग लिस्ट / सर्वे लिस्ट चेक कर सकते हैं|
-
सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
होम पेज पर Awaassoft विकल्प पर क्लिक करें
-
अब Reportऑप्शन पर क्लिक करें
-
नया पेज खुलने के बाद Beneficiary Details for Verification (PMAY-G)पर क्लिक करें
-
अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें
-
Submit / Proceed बटन पर क्लिक करें
-
स्क्रीन पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की वेटिंग लिस्ट 2026 दिखाई दे जाएगी
PM Awas Yojana 2026 के लाभ
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं
-
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ₹1,20,000 की सहायता राशि पक्का मकान निर्माण के लिए दी जाती है।
-
मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभग ₹18,000 की मजदूरी सहायता लाभार्थी परिवार को प्रदान की जाती है।
-
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ₹12,000 की राशि शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है।
-
योजना की पूरी सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।
-
मकान के साथ-साथ बिजली, पीने का पानी और एलपीजी गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
-
इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को सुरक्षित, टिकाऊ और सम्मानजनक आवास प्रदान किया जाता है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सर्वे लिस्ट / वेटिंग लिस्ट 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी दी है। यदि आपने इस योजना के तहत आवेदन या सर्वे कराया है, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को अपनाकर आप आसानी से ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं। अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों क पास कमेंट और शेर जरूर करें|